भाजपा का तंज, कांग्रेस में परिवार ही सब कुछ, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए लिया जा रहा हिंसा का सहारा

sudhanshu trivedi
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Jun 15 2022 1:52PM

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने सरकार में रहते हुए अपने को ही भारत रत्न आत्मार्पित कर लिया था। उसी परिवार के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सहयोग से बनी हुई संस्था की सारी संपत्ति और धन अपने को अर्पित कर लिया।

नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय लगातार तीन दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी यह विरोध प्रदर्शन जारी है। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इन सब के बीच भाजपा ने भी कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर जबरदस्त तरीके से तंज आता है। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस में परिवार ही सब कुछ है और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया और उन्हें लगा कि हिंसा, आगजनी की कुछ घटनाएं हुई। तब उन्होंने कहा कि यद्यपि हमारा इससे कोई भी संबंध नहीं है, तब भी हम अपने आंदोलन को समाप्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, टायर में लगाई आग, अधीर रंजन ने पूछा- क्या हम आतंकवादी हैं?

कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आपने सुना होगा कि सत्ता में रहते हुए, सत्ताधारी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप आजादी के बाद से लग चुके हैं, परंतु अपनी पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार, पार्टी की संपत्ति और धन का हरण कर लेना यह कांग्रेस का विचित्र उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि यह विषय UPA सरकार के दौरान 1 नवंबर 2012 को प्रारंभ हुआ। इस विषय का सरकार की किसी भी एजेंसी द्वारा कार्रवाई नहीं हुई, हाइकोर्ट के निर्देश के ऊपर कार्रवाई हुई और हाइकोर्ट के निर्देश पर ही उन्हें जमानत लेनी पड़ी। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिंसा की आड़ लेकर भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास हो रहा है, ये कांग्रेस पार्टी का कितना छोटापन नेतृत्व का दिखाई पड़ रहा है। ये साफ दिख जाता है कि गांधी के दौर से सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी तक आते-आते कांग्रेस कितनी छोटी, कितनी बौनी होती चली जा रही है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: लगातार तीसरे दिन होगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस ने कहा- भाजपा को यह बहुत महंगा पड़ेगा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने सरकार में रहते हुए अपने को ही भारत रत्न आत्मार्पित कर लिया था। उसी परिवार के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सहयोग से बनी हुई संस्था की सारी संपत्ति और धन अपने को अर्पित कर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी आज न कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और ना नेता प्रतिपक्ष हैं, वो केवल एक सांसद हैं। यह प्रमाणित करता है कि कांग्रेस में पद और कद दोनों का कोई महत्व नहीं है, ये केवल और केवल परिवार की पार्टी है ये साबित हो गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया कि हम ये पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य सरकारों का कार्य छोड़कर विगत तीन दिनों से दिल्ली में क्या कर रहे हैं? क्या ये उन राज्य सरकारों में जिन्होंने कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से चुना था, उनके साथ ये धोखा नहीं है?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़