संविधान बदलने के लिए 400 से ज्यादा सीट जीतना चाहती है भाजपा : Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray
प्रतिरूप फोटो
creative common

ठाकरे ने धुले में महा विकास आघाडी गठबंधन की उम्मीदवार शोभा बछाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, हम सत्ता में लौटने के बाद महाराष्ट्र का गौरव लौटाएंगे, जो इन (भाजपा) लोगों ने लूट लिया है।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतना चाहता है ताकि वे संविधान को बदल सके।

ठाकरे ने दावा किया, उनके (भाजपा) लिए भारत का संविधान एक बोझ है। वे सोचते हैं कि उन्हें एक दलित द्वारा लिखे गए संविधान का पालन क्यों करना चाहिए? वे 400 से अधिक सीट इसलिए जीतना चाहते हैं ताकि वे डॉ. बीआर आंबेडकर के लिखे संविधान को बदल सकें।

ठाकरे ने केंद्र सरकार पर कृषि उपज की पर्याप्त कीमत न देकर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। ठाकरे ने धुले में महा विकास आघाडी गठबंधन की उम्मीदवार शोभा बछाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, हम सत्ता में लौटने के बाद महाराष्ट्र का गौरव लौटाएंगे, जो इन (भाजपा) लोगों ने लूट लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने (स्वराज के लिए) सूरत को लूटा था लेकिन अब सूरत के ये दोनों (व्यक्ति) छत्रपति के महाराष्ट्र को लूट रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़