राजनाथ सिंह ने कहा- देश की जनता ने मोदी को दिया अपार जनसमर्थन

bjps-win-after-sp-bsp-alliance-a-big-thing-says-rajnath-singh
[email protected] । Jun 22 2019 10:57AM

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिंह ने कहा, लखनऊ की जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूँगा। लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है। मैं आप सबका आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आज कुछ का सम्मान हुआ और आगे सबका सम्मान होगा।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता और लखनऊ के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपार जनसमर्थन दिया है। सिंह ने कहा, देश की जनता ने और लखनऊवासियों ने देश के प्रधानमंत्री को आपार जनसमर्थन दिया है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें 40 प्रतिशत भी मत नहीं दिये और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत दिये हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प में प्राकृतिक कृषि कारगर साबित होगी: रावत

उन्होंने कहा, यह बहुत बड़ी बात है। पांच साल सरकार चलाने के बाद भी कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पहले से ज्यादा मत प्रतिशत और सांसद देश की जनता ने भाजपा को दिये है जो बहुत बड़ी बात है।  भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिंह ने कहा, लखनऊ की जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूँगा। लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है। मैं आप सबका आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आज कुछ का सम्मान हुआ और आगे सबका सम्मान होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़