शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही कांग्रेस, BJP ने कहा- मनसे भर रही खाली जगह

congress-driving-shiv-sena-away-from-hindutva-mns-filling-vacuum-says-bjp
[email protected] । Feb 5 2020 8:18PM

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जाने की कांग्रेस की साजिश को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आगाह करते हुए कहा कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे राज्य में उसकी जगह ले रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

पुणे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जाने की कांग्रेस की  साजिश  को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आगाह करते हुए कहा कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे राज्य में उसकी जगह ले रही है। पाटिल ने हालांकि सांप्रदायिक दंगों के दौरान हिंदुओं की रक्षा और मुंबई में मराठी मानुष को लेकर शिवसेना की भूमिका की प्रशंसा भी की। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस साजिश के तहत शिवसेना को हिंदुत्व से दूर ले जा रही है और मनसे को हिंदुत्व की खाली जगह भरने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री को इस योजना को समझना चाहिये। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे पर उद्धव का पलटवार, बोले- मैंने अपना भगवा रंग नहीं बदला है

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। पाटिल ने कहा कि भाजपा मनसे के हिंदुत्व एजेंडा अपनाने का स्वागत करती है।भाजपा नेता ने कहा,  शिवसेना का शुभचिंतक और मुंबई का निवासी होने के नाते, मुझे लगता है कि मुंबई में शिवसेना की वजह से ही मराठी मानुष बच पाए हैं। शिवसेना की वजह से हिंदू बच पाए हैं क्योंकि कई दंगों के दौरान शिवसैनिकों ने लोगों की रक्षा की। 

इसे भी देखें: Devendra Fadnavis ने साधा शिवसेना पर निशाना, सत्ता के लिए विचारधारा त्याग दी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़