दो हफ्तों में कांग्रेस को क्राउड फंडिंग से मिले सिर्फ 11 करोड़, आलाकमान हुआ नाराज, नेताओं को दिया गया बड़ा निर्देश

kharge rahul kc
ANI
अंकित सिंह । Jan 5 2024 3:46PM

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व ने 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अलग से चंदा जुटाने का फैसला किया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चंद जुटाने की खातिर दिसंबर में डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया था।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के लिए देशव्यापी क्राउड फंडिंग अभियान, 'डोनेट फॉर देश' की घोषणा की थी। पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि यह पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित थी, जिसे सौ साल पहले 1920-21 में लॉन्च किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 18 दिसंबर को औपचारिक रूप से अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया। इसका बड़ा कारण यह भी था कि कांग्रेस का दान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 95.4 करोड़ रुपये से घटकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79 रुपये करोड़ हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 'झूठ बोलकर राजनीति नही चलती', Rahul Gandhi पर वार करते हुए JP Nadda बोले- ये भारत जोड़ नहीं रहे, तोड़ने में लगे हैं

अब खबर यह है कि कांग्रेस को उम्मीद के अनुरूप दान नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लोगों से चंदा जुटाने के पार्टी के अभियान की गति पर अप्रसन्नता जतायी और नेताओं से कहा कि वे अपने प्रयासों में तेजी लाएं। सूत्रों के अनसुार पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाद्रा सहित शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो सप्ताह में 11 करोड़ रुपये का चंदा उत्साहजनक नहीं है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन को प्रयासों में तेजी लाने और अभियान को गति प्रदान करने के लिए राज्यों का दौरा करने तथा राज्य इकाइयों के साथ बातचीत करने को कहा गया ताकि पार्टी के लिए अधिक चंदा जुटाया जा सके। 

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व ने 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अलग से चंदा जुटाने का फैसला किया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए चंद जुटाने की खातिर दिसंबर में डोनेट फॉर देश अभियान शुरू किया था। खरगे ने नेताओं से कहा कि वे आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करें, वहीं राहुल गांधी ने उनसे अनावश्यक टिप्पणियां करने से परहेज करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे... राज्यसभा से रिटायर हो रहे दिग्गजों को लेकर क्या है BJP का प्लान?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किए गए पार्टी के ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के वास्ते चंदा दिया था और कहा कि यह ‘‘सामंजस्यपूर्ण और प्रगतिशील’’ भारत के लिए उनका योगदान है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं आप सभी से दान करने और भारत की आत्मा को बचाने के आंदोलन का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।’’ देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़