महाराष्ट्र में कांग्रेस को कमजोर करने की हुई है साजिश: संजय निरुपम

congress-leader-sanjay-nirupam-speaks-on-maharashtra-situation

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मैं खुश होऊंगा लेकिन सच्चाई यह है कि मैं दुखी हूं क्योंकि महाराष्ट्र में पार्टी को कमजोर करने की साजिश हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी को कमजोर करने की साजिश हुई, कांग्रेस को शिवसेना के साथ नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मैं खुश होऊंगा लेकिन सच्चाई यह है कि मैं दुखी हूं क्योंकि महाराष्ट्र में पार्टी को कमजोर करने की साजिश हुई है।

इसे भी पढ़ें: क्या NCP से निकाले जाएंगे अजीत ? मलिक बोले- सारे विधायक हमारे साथ हैं

आपको बता दें कि संजय निरुपम कभी भी कांग्रेस द्वारा शिवसेना को समर्थन दिए जाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा था कि सरकार में शामिल होना पार्टी को दफन करने जैसा होगा, सालों पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन करके यह गलती की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़