भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का 15 दिसंबर को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

Pragya
दिनेश शुक्ल । Dec 14 2020 9:17PM

प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त किये जाने की माँग को लेकर मध्य प्रदेश काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ एक समय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बीते दिनों एक कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति को लेकर दिए बयान के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने सांसद प्रज्ञा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। वही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान के विरोध में कांग्रेस 15 दिसंबर को प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के निवासियों के साथ चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसा, कमलनाथ ने की आर्थिक सहायता की माँग

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग पर टिप्पणी कर अपमानित किया है। उनका यह कृत्य भारत के संविधान में (अनु. जाति / जन जाति वर्ग को) प्रदत्त संरक्षण का अधिकार तथा सामाजिक समरस्ता के विपरीत है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में शपथ ली थी कि वह भारत के संविधान को अकक्षुण रखूंगी व किसी से राग द्वेष नहीं रखूंगी। किंतु गत दिवस एक कार्यक्रम में सांसद  प्रज्ञा ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जो कि जो उनकी मानसिकता का परिचायक है।

इसे भी पढ़ें: जबलपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 15 दिसम्बर से शुरू होगा प्रोजेक्ट अभ्युदय

पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों/ कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक समरस्ता के विपरीत कार्य करने वाली संसद सदस्य के व्यान से स्पष्ट है कि उनका विश्वास देश के संविधान पर नहीं है और उन्होंने जानबूझकर ऐसा व्यान दिया है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेंगी और संवैधानिक शपथ का उल्लंघन कर देश की सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त किये जाने की माँग को लेकर मध्य प्रदेश काँग्रेस अनुसूचित जाति विभाग 15 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ एक समय पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में संभाग केन्द्रों पर 15 दिसंबर से किसान सम्मेलन

गौरतलब है कि शनिवार को सीहोर में एक कार्यक्रम में पहुंची भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो, बुरा नहीं लगता। ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो, बुरा नहीं लगता। वैश्य को वैश्य कह दो, बुरा नहीं लगता। लेकिन शूद्र को शूद्र कह दो तो बुरा लग जाता है। कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते।' उनके इस विवादित बयान का वीडियो भी सामने आया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़