कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

Congress
प्रतिरूप फोटो

वापस ली गयी सूची में प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिवों के नाम भी थे। अब पूरी सूची वापस ले ली गई है और नई सूची अभी जारी की जानी है।

 कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की वह सूची सोमवार को वापस ले ली, जो उसने एक दिन पहले जारी की थी। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि एक अद्यतन सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

वापस ली गई सूची के अनुसार उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के दूसरे चरण में 30 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी

सूची में प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिवों के नाम भी थे। अब पूरी सूची वापस ले ली गई है और नई सूची अभी जारी की जानी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़