बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस बोले, देश में हो रही लव जिहाद की घटनाओं के लिए कानून लाना उचित

Devendra Fadnavis

अशोक गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है। इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिंदुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है।’’

नागपुर। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घट रही हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए कानून लाना उचित है। वह कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक आरोप के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है। इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिंदुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है।’’ 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BMC से भगवा ध्वज हटाने की बात करने वालों को मुंबई के लोग करेंगे परास्त

उन्होंने कहा, ‘‘देश में लव जिहाद हो रहा है और केरल में भी इस बात को माना गया है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब इस तरह की बातें सामने आती हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कानून बनाए।’’ भाजपा शासित कुछ राज्यों ने तथाकथित लव जिहाद की रोकथाम के लिए योजनाएं बनाई हैं। मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़