दिग्विजय सिंह ने किया बैंक हड़ताल का समर्थन, बोले पब्लिक सेक्टर को बर्बाद करना चाहते हैं मोदी-शाह

Digvijay Singh supports bank strike,
दिनेश शुक्ल । Mar 15 2021 10:54PM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए कहा कि मैं दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन करता हूं।

भोपाल। सरकारी बैंकों के प्रस्ताविक निजीकरण को लेकर देश भर में 15 और 16 मार्च को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। बैंकों की इस हड़ताल को लेकर राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उनके समर्थन में आगे आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि मोदी-शाह देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद कर देंगे।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा पीईबी परीक्षा गड़बड़ी मामला, पहली बार के विधायकों ने किए प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए कहा कि मैं दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का समर्थन करता हूं। उन्होंने लिखा है कि मोदी-शाह और भाजपा मूलत: और विचारधारा के स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के खिलाफ हैं और वे सार्वजनिक क्षेत्र की सभी संस्थाओं को खत्म कर देना चाहते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बोले कांग्रेस बताए, वो गांधीजी के साथ है या गोडसे के ?

वहीं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने बताया कि बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में देश भर के दस लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 15 एवं 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण सभी सरकारी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों एवं पुरानी निजी क्षेत्र के बैंकों में काम काज ठप्प है।

 

इसे भी पढ़ें: बाटला हाउस एनकाउंटर फैसले पर बोले वीडी शर्मा, देश से माफी मांगें सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह

इस दौरान प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना, सभा आदि के लिए अनुमति नहीं दी गई। जिसके चलते सभी बैंकों के हड़ताली बैंक कर्मी एक जगह एकत्रित ना होकर अपनी अपनी बैंकों के प्रशासनिक कार्यालयों के सामने प्रातः 10:30 बजे मास्क पहन कर एकत्रित हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैंकों के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़