DK Shivakumar ने कर्नाटक में मंत्रियों को दिए बाढ़ और सूखाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के निर्देश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को मंत्रियों को अपने निर्धारित जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बाढ़ और सूखे की स्थिति का जायजा लेंगे।
बेंगलुरु, तीन अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को अपने-अपने निर्धारित जिलों का दौरा करने, बाढ़ और सूखे की स्थिति का जायजा लेने और राहत उपायों को आगे बढ़ाने के लिए राजस्व मंत्री को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। विधान सौध में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनकी अगुवाई वाले मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों को सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल की बैठक में हमारे सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई, जिनमें सूखे की स्थिति और कावेरी नदी घाटी में पानी की कमी शामिल है।
हाल की बारिश से अस्थायी राहत मिली है, लेकिन सूखे का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।” भारी बारिश के कारण शिवमोग्गा और तीर्थहल्ली के कुछ हिस्सों में नुकसान हुआ है और राहत उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
अन्य न्यूज़













