'PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव', जेपी नड्डा बोले- पहले जातिवाद, संप्रदायवाद के आधार पर होते थे Election

JP Nadda
प्रतिरूप फोटो
Twitter

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गांधी नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे।

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को गुजरात के गांधी नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सुबह लौहपुरुष सरदार पटेल जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात हमारे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, चुनाव समिति के सदस्यों और हमारे सांसदों एवं विधायकों से मिलने का सौभाग्य मिला और आज इसके बाद कार्यकर्ता बंधुओं से भी बातचीत होगी। 

इसे भी पढ़ें: केरल सरकार की टीम पहुंची गुजरात, सीएम डैशबोर्ड, जनसंवाद और प्रगति गुजरात डिजिटल प्लेटफॉर्म को सराहा 

उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति को, संप्रदायवाद की राजनीति को, क्षेत्रवाद की राजनीति को, परिवारवाद की राजनीति को टक्कर अगर किसी ने दी है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने दी है।

PM मोदी ने बदला चुनाव का नैरेटिव

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का विकास और पार्टी लोगों के प्रति समर्पित होते हुए, एक परिवर्तन का उपकरण बन सकें। इसमें पार्टी का क्या योगदान हो सकता है, इसका एक सफल उदाहरण गुजरात की धरती रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति की संस्कृति को बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। पहले चुनाव के नैरेटिव जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के आधार पर होते थे, लेकिन आज चुनाव के नैरेटिव विकासवाद के रिपोर्टकार्ड के होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में AAP और BTP एक साथ, 1 मई को आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में शामिल होंगे केजरीवाल 

इसी बीच जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मात्र 9 महीने में ही 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन बना दी। देश का वैक्सीनेशन प्रोग्राम विश्व का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है। 188 करोड़ से अधिक वैक्सीन पूरे देश में और गुजरात में भी कुल 97.6 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदेश तो आगे बढ़ ही रहा है। साथ ही साथ सी.आर पाटिल के नेतृत्व में पार्टी का विकास भी लगातार हो रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़