Gujarat-Himachal का यह है Final Results, जानें किसके पक्ष में रहे उपचुनाव के नतीजे

BJP Supporters
ANI
अंकित सिंह । Dec 8 2022 7:35PM

फाइनल नतीजों के मुताबिक गुजरात में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीटों पर ही जीती। गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के खाते में 5 सीट गई हैं। जबकि अन्य चार जगह जीतने में कामयाब हुए हैं।

देश के 2 बड़े राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे भी आए हैं। गुजरात में दो चरणों में 182 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में वोट डाले गए थे। गुजरात में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा की लगातार यह सातवीं जीत है। भाजपा पिछले 27 सालों से सत्ता में है। फाइनल नतीजों के मुताबिक गुजरात में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीटों पर ही जीती। गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के खाते में 5 सीट गई हैं। जबकि अन्य चार जगह जीतने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल में रिवाज बदलने का नारा देने वाले भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस ने राज बदलते हुए 40 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: भाजपा मुख्यालय में नाचते गाते पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा- Gujarat में Kejriwal पर ही चल गयी झाड़ू

- ओडिशा के पदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजद की वर्षा सिंह बरिहा ने 42,679 मतों से जीत दर्ज की। बरिहा दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी हैं। विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी। उनका मुकाबला भाजपा से था।

- रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के आसिम राजा को हराया। भाजपा ने इस सीट पर पहली बार कब्जा किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सक्सेना ने राजा को 34136 मतों से हराया।  भाजपा आजादी के बाद पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीती है। इससे पहले करीब 40 साल से यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ही विधायक रहे। 

- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक डिंपल ने दो लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की। डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।

- उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजकुमारी सैनी को 22143 मतों से हराकर भाजपा से यह सीट छीन ली। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक मदन भैया को 97 हजार 139 मत मिले जबकि राजकुमारी को 74 हजार 996 वोट हासिल हुए।

- सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सरदारशहर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने 26 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की। निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को कुल 91357 वोट मिले, भाजपा के भाजपा के अशोक पींचा को 64505 वोट मिले जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार लालचंद को 46753 वोट मिले। 

- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली। इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतों से पराजित कर दिया। नीतीश कुमार कुछ ही महीने पहले भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर महागठबंधन में शामिल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: वोट % बीजेपी के प्रति जनता के स्नेह का साक्षी, PM मोदी बोले- हिमाचल के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता 100 प्रतिशत

- छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मांडवी जीत गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को हराया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़