गोरखनाथ मंदिर में फ्रांस के राजदूत ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

French ambassador

फ्रांसीसी राजदूत ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के दर्शन किये और पूजा में भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लेनिन करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और उन्होंने नाथ सम्प्रदाय के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया।

गोरखपुर। भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनिन बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर गए और वहां पूजा में शामिल हुए। गोरखनाथ मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि फ्रांसीसी राजदूत ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के दर्शन किये और पूजा में भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी विधायक आरिफ मसूद ने जारी किया वीडियो, कहा-मैं फरार नहीं हूं

उन्होंने बताया कि लेनिन करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और उन्होंने नाथ सम्प्रदाय के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया। पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने फ्रांसीसी राजदूत को गीता प्रेस और गोरखनाथ मंदिर द्वारा फ्रेंच और अंग्रेजी में प्रकाशित धर्म एवं संस्कृति से जुड़ी किताबें भेंट कीं। लेनिन बुधवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़