Haryana Congress ने भिवानी के बिधवान में चौपाल लगाकर शुरू किया अभियान

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भिवानी जिले के बिधवान गांव में कांग्रेस पार्टी ने अपने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत एक चौपाल और संगठनात्मक बैठक की। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने इस मौके पर कहा कि यह अभियान लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा का जन आंदोलन है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए आयोग के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को भिवानी जिले के बिधवान गांव में पार्टी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल आयोजित की और इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और जन आंदोलनों पर चर्चा के लिए संगठनात्मक बैठक भी हुई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि यह अभियान महज राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहा है।

दत्त ने कहा कि इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस लगातार गंभीर सवाल उठा रही है कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग क्यों और कैसे कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़