हरियाणा पुलिस ने वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया, एएसआई समेत तीन लोग गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंचकूला जिले में एक वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंचकूला जिले में एक वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पंचकूला के पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह गिरोह कर्ज के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूल करता था।
इसे भी पढ़ें: लद्दाख में दुर्घटना में सात जवानों की मृत्यु पर राज्यपाल बैस ने शोक जताया
आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी अनिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और पुलिस चौकी सेक्टर-2, पंचकूला प्रभारी एएसआई गुरमेज सिंह के रूप में की गयी है। गिरोह का एक और सदस्य आकाश भल्ला फरार है।
अन्य न्यूज़











