नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे, बालेन शाह संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की

Balen
ANI
अभिनय आकाश । Nov 23 2026 1:50PM

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के सहयोग पैकेज की घोषणा की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने अयोध्या धाम को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली में भारत-नेपाल संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए बालेन्द्र शाह का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जब उन्होंने दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था, तब हमें उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की एक झलक मिली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत-नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव से बंधे हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का Plan B तैयार, कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन, CJP और AAP संग मिल करेंगे खेला


अब, हमारी आमने-सामने की बातचीत के दौरान, मुझे नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता महसूस हुई। कुछ महीने पहले जब बालेन्द्र शाह ने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज पिछले कुछ घंटों की बातचीत में मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके स्पष्ट विजन और प्रतिबद्धता को महसूस किया है। इस वर्ष नेपाल की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है। इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Kannur में CPM नेता धनराज हत्याकांड में 3 BJP कार्यकर्ता दोषी, 16 बरी


प्रधानमंत्री मोदी ने 24,000 करोड़ नेपाली रुपयों के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया और देश के पुनर्निर्माण तथा दीर्घकालिक विकास में मदद के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपयों के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह ने सोमवार, 23 नवंबर को भारत में अयोध्या धाम को नेपाल में जनकपुर धाम से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़