Karnataka: चुनावी तारीखों के ऐलान पर बोले कर्नाटक सीएम, बीजेपी एवररेडी पार्टी, भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेंगे

Basavaraj Bommai
ANI
अंकित सिंह । Mar 29 2023 3:05PM

बोम्मई ने कहा कि भाजपा का कोई नेता कांग्रेस में शामिल नहीं होने जा रहा है, वास्तव में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हमारे विधायकों के सामने अपनी पार्टी में शामिल होने की गुहार लगा रहे हैं।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ ही वहां आचार संहिता लागू हो गया है। इन सब के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री औप भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने दावा किया है कि हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और हम सत्ता में मजबूती से वापसी करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एवररेडी पार्टी है और हम चुनाव के लिए तैयार हैं। बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही अपने सभी विकास कार्यों के साथ लोगों के पास जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा, कांग्रेस का राज्य सरकार पर निशाना, भाजपा का पलटवार

बोम्मई ने कहा कि भाजपा का कोई नेता कांग्रेस में शामिल नहीं होने जा रहा है, वास्तव में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष हमारे विधायकों के सामने अपनी पार्टी में शामिल होने की गुहार लगा रहे हैं। दरअसल, कर्नाटक में नेताओं का दलबदल भी जारी है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष और कर्नाटक से ही आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जीतेगी और राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यही वजह है कि मोदी सरकार के सभी शीर्ष मंत्री राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राज्य का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: चुनाव तारीखों का हो गया ऐलान, सत्ता में लौट कर इतिहास रचने की तैयारी में BJP

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव आयोग ने दुर्गा अष्टमी के पवित्र दिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस यह संकल्प लेती है कि वह 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार और सरेआम लूट से राज्य को मुक्ति दिलाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चलिए, ‘ब्रैंड कर्नाटक’ का पुन:निर्माण करते हैं। चलिए, कांग्रेस की गारंटी को लागू करते हैं। चलिए, कर्नाटक को विजयी बनाते हैं।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हम कर्नाटक के लोगों के आशीर्वाद से सरकार बनाएंगे। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो जवाबदेह होगी और कर्नाटक को सभी राज्यों में सबसे आगे ले जाएगी।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़