कश्मीर भारत माता का मुकुट है, महामिलावट के नेता इसे अलग करना चाहते हैं : शाह

kashmir-is-the-crown-of-india-mahilavat-leadars-want-to-separate-it-shah

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए आफस्पा कानून बना है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि आफस्पा का कानून हटाएंगे। लेकिन कश्मीर में इस कानून को कोई नहीं हटा सकता।

समस्तीपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बुधवार को आरोप लगाया कि महामिलावट के नेता अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा देश को सुरक्षित करने का काम कर रही है। समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि 10 वर्ष तक जब देश में कांग्रेस, लालू, राबड़ी की संप्रग सरकार थी, तब देश के अंदर पाकिस्तान के आतंकवादी घुसते थे, जवानों के सर काटकर ले जाते थे..। 

 इसे भी पढ़ें: गिरिराज के लिए शाह का बंपर प्रचार, कन्हैया पर किया कड़ा प्रहार

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह की सरकार में हिम्मत नहीं थी जवानों के खून का बदला लेने की । ‘‘देश को सुरक्षित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।’’ शाह ने कहा ‘‘कश्मीर भारत माता का मुकुट है। कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें पहले हमारी जान लेना होगा, वर्ना वह कुछ नहीं कर सकते।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा परिवर्तन हुआ। पहले दुनिया के दो ही देश थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेने वाले थे। एक अमेरिका और दूसरा इजरायल। इन देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जोड़ा है।

इसे भी पढ़ें: शाह ने बिहार कि जनता से किया वादा, चुनाव के बाद पूर्ण विकसित राज्य बनेगा बिहार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए आफस्पा कानून बना है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि आफस्पा का कानून हटाएंगे। लेकिन कश्मीर में इस कानून को कोई नहीं हटा सकता। केंद्र सरकार के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा ‘‘हमने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि किसान सम्मान निधि का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा, 60 साल की उम्र के बाद किसानों को पेंशन सुनिश्चित की जाएगी।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़