कुमारस्वामी ने अधिकारियों पर मांड्या में कोरोना संक्रमण फैलाने का लगाया आरोप

HD Kumaraswamy

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मांड्या के लगभग 16 हजार मजदूर मुंबई में काम करते हैं। उनमें से सात हजार मजदूर जिले में लौटे थे, लेकिन किसी को भी सही ढंग से पृथक नहीं रखा गया।

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने मांड्या जिले में कोविड-19 के कुछ मामलों का मुंबई से संबंध सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अधिकारियों पर मुंबई से लौटे सात हजार मजदूरों को पृथक नहीं करने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मांड्या के लगभग 16 हजार मजदूर मुंबई में काम करते हैं। उनमें से सात हजार मजदूर जिले में लौटे थे, लेकिन किसी को भी सही ढंग से पृथक नहीं रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के गढ़, इस जिले में जिला प्रशासन के लापरवाह रवैये से कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा होने का खतरा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता एच के पाटिल ने येदियुरप्पा से कहा, शराबबंदी का क्रांतिकारी कदम उठाएं 

कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार को इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सात हजार मजदूर मांड्या कब लौटे। अधिकारियों ने कहा कि कुमारस्वामी के दावों की पड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि मांड्या में शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए आठ लोगों में से तीन मुंबई से लौटे थे, जो देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का एक हॉटस्पॉट है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़