कांग्रेस नेता एच के पाटिल ने येदियुरप्पा से कहा, शराबबंदी का क्रांतिकारी कदम उठाएं

मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को लिखे पत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रह चुके 66 वर्षीय पाटिल ने कहा कि प्रकृति ने उन्हें शराबबंदी का ऐतिहासिक कदम उठाने और नशामुक्त आदर्श समाज बनाने का मौका दिया है।
बेंगलुरु। कांग्रेस के दिग्गज नेता एच. के. पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी ने पुर्ण शराब बंदी का क्रांतिकारी कदम उठाने का एक बढ़िया अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘‘खुशहाल, शांतिपूर्ण तथा प्रसन्नचित समाज की नींव रखने के लिए’’ कर्नाटक में पूर्ण शराबबंदी की जानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना के 8 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 520 हुई, अब तक 20 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को लिखे पत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रह चुके 66 वर्षीय पाटिल ने कहा कि प्रकृति ने उन्हें शराबबंदी का ऐतिहासिक कदम उठाने और नशामुक्त आदर्श समाज बनाने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री पर लॉकडाउन के कारण लगी अस्थायी रोक से परिवारों में शांति कायम हो पाई है और लाखों लोगों की सेहत बेहतर हुई है। इसके अलावा चिकित्सीय खर्च कम हुए हैं।
ಮದ್ಯ ಮಾರಾಟ 48 ದಿನಗಳಿಂದ ನಿಂತಿದೆ.ಅಮಲು ಮುಕ್ತ ಸಮಾಜದತ್ತ ಅರಿವಿಲ್ಲದೆ ದಾಪುಗಾಲಿಡುತ್ತಿದ್ದೆವೆ.ಇದೇ ಅವಕಾಶ ಬಳಸಿ ಪೂರ್ಣ ಪಾನ ನಿಷೇಧ ಜಾರಿಗೆ ತನ್ನಿ. pic.twitter.com/UKs880dAW0
— HK Patil (@HKPatil1953) May 1, 2020
अन्य न्यूज़












