लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने लालजी टंडन के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित की, कहा- वह आमजन की सेवा में सदैव रहे तत्पर

lalji tandon

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी दलों में उनके मित्र थे तथा सभी उनका सम्मान करते थे। उनकी मृत्यु से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई कठिन है।

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल, वरिष्ठ राजनेता लालजी टंडन जी के निधन पर सादर पुष्पांजलि। सार्वजनिक जीवन में विविध पदों पर रहते हुए आप देश तथा आमजन की सेवा में सदैव तत्पर रहे। उनका दीर्घ अनुभव तथा संवैधानिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ उनकी सलाह को महत्वपूर्ण बनाती थी। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने लालजी टंडन के निधन पर जताया दुख, कहा- पूरा जीवन जनसेवा को रहा समर्पित 

उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि सभी दलों में उनके मित्र थे तथा सभी उनका सम्मान करते थे। उनकी मृत्यु से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई कठिन है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना। ॐ शांति!!!

टंडन का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पिछले महीने 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब संबंधी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़