पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए।
नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। रमानी ने आरोप लगाया था कि करीब 20 वर्ष पहले अकबर ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था। अकबर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष पेश हुए और उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया अभी जारी है।
इसे भी पढ़ें: रमानी के खिलाफ अकबर के मानहानि केस की सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ
भारत में ‘मी टू’ अभियान के तेज होने के साथ अकबर का नाम सोशल मीडिया में तब उछला था जब वह नाइजीरिया में थे। कई महिलाओं ने आरोप लगाया था कि पत्रकार रहते हुए अकबर ने उनका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। अकबर 14 अक्टूबर को देश लौटे थे। लौटने के कुछ ही घंटों के बाद उन्होंने उक्त आरोपों को झूठा, मनगढ़ंत और बेहद क्षुब्ध कर देने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि वह आरोप लगाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिलाओं में गजाला वहाब, शुमा राहा, अंजू भारती तथा सुतापा पॉल शामिल हैं।
रहना है हर खबर से अपडेट तो तुरंत डाउनलोड करें प्रभासाक्षी एंड्रॉयड ऐप