महाराष्ट्र: रायगढ़ में पेब किले के पास रास्ता भटके चढ़ाई करने वाले समूह को बचाया गया

trails
प्रतिरूप फोटो
ANI

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पवई क्षेत्र से यह समूह महानगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर नेरल के निकट ऐतिहासिक स्थल गया था। चढ़ाई करने वाले (ट्रेकर) इस समूह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पेब किले पर चढ़ाई के लिए गए सात दोस्तों को रास्ता भटक जाने के बाद रविवार को पुलिस और एक स्थानीय समूह ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पवई क्षेत्र से यह समूह महानगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर नेरल के निकट ऐतिहासिक स्थल गया था। चढ़ाई करने वाले (ट्रेकर) इस समूह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र से गुजरते समय चढ़ाई करने वाले रास्ता भटक गए और कई घंटों तक उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। उनमें से एक ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और स्थानीय बचाव दल की एक टीम ने फिर उन्हें ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़