करारी शिकस्त के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, हाईकमान ने पद पर बने रहने को कहा

manoj-tiwari-offered-to-resign-after-a-bitter-defeat-the-high-command-asked-him-to-continue-in-the-post
अंकित सिंह । Feb 12 2020 3:51PM

खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि एग्जिट पोल भले ही कुछ और दावे कर रहे हो लेकिन भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी। पर 11 फरवरी को चुनावी नतीजों ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा 70 में से सिर्फ 8 सीटें जीत पाई।

दिल्ली में चुनावी हार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें अभी इस पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी तरीके से हार हुई है। मनोज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर से इस्तीफा देने की बात की है।

इसे भी पढ़ें: 7 साल पहले बनी पार्टी ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को ऐसे दी शिकस्त

आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद थी। खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि एग्जिट पोल भले ही कुछ और दावे कर रहे हो लेकिन भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी। पर 11 फरवरी को चुनावी नतीजों ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा 70 में से सिर्फ 8 सीटें जीत पाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़