तिवारी ने केजरीवाल से यमुना के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

Manoj Tiwari
प्रतिरूप फोटो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को केजरीवाल को लिखा, ‘‘मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि पूर्वांचलियों के साथ अन्याय न करें। छठ हमारी आस्था का त्योहार है। इस पर राजनीति करना पूर्वांचलियों के साथ अन्याय है।’’

नयी दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे पूर्वांचलियों को यमुना के किनारे त्योहार मनाने से नहीं रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने केजरीवाल पर छठ पूजा को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी एक आदेश कहा गया है कि यमुना के किनारों को छोड़कर शहर में ‘‘निर्धाारित स्थलों’’ पर छठ पूजा समारोह की अनुमति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की

तिवारी ने केजरीवाल को लिखा, ‘‘मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि पूर्वांचलियों के साथ अन्याय न करें। छठ हमारी आस्था का त्योहार है। इस पर राजनीति करना पूर्वांचलियों के साथ अन्याय है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, पार्टी विधायक संजीव झा ने भी उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यमुना के तटों पर छठ उत्सव की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने उपराज्यपाल से यमुना नदी के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का अनुरोध किया है क्योंकि छठ पूजा को मानने वाले लोग अनुष्ठान करने से पहले घाटों और नदियों की सफाई करते हैं।’’ तिवारी ने अपने पत्र में केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में पूरा पूर्वांचली समुदाय (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग) आहत है क्योंकि समुदाय के सदस्य नदी के किनारों पर छठ मनाते हैं। इससे पहले, डीडीएमए ने 30 सितंबर को जारी एक आदेश में कोविड-19 के मद्देनजर नदी के किनारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ समारोह पर रोक लगा दी थी।

तिवारी ने आप सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘‘रथ यात्रा’’ निकालकर छठ प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा की दिल्ली इकाई के विरोध का नेतृत्व किया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने कहा, ‘‘पहले आपने छठ पर प्रतिबंध लगाया और मीडिया में इसका समर्थन किया और बाद में उपराज्यपाल को छठ पूजा की अनुमति के लिए पत्र लिखा। छठ आपके लिए राजनीति का विषय हो सकता है लेकिन पूर्वांचलियों के लिए यह गहरी आस्था का विषय है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया लाखों पूर्वांचलियों को यमुना के तटों पर पूजा करने से न रोकें।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने कभी सड़कों को अवरुद्ध नहीं किया: किसान संघ के नेताओं ने दावा किया

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़