भाजपा शासन में अल्पसंख्यक सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार: सरदार सतनाम सिंह

सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि, भाजपा शासन में अल्पसंख्यक सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हुए है।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की, भाजपा सरकार हिंदू धर्म को ख़तरे में बताकर दूसरे संप्रदाय के लोगों को निशाना बना रही है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
वाराणसी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सरदार सतनाम सिंह ने आज समाचार पत्र प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता के दौरान कहा की, कांग्रेस देश में अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी धर्म और समुदाय का हित सुरक्षित है, एवं जब से देश में बीजेपी नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, तब से अल्पसंख्यकों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं सर्वाधिक बढ़ी है।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर में बर्फबारी और वर्षा से ठंड बढ़ी, लोगों ने कहा- बिजली कटौती नहीं करे प्रशासन
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की, भाजपा सरकार हिंदू धर्म को ख़तरे में बताकर दूसरे संप्रदाय के लोगों को निशाना बना रही है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ी है। अल्पसंख्यकों में सिर्फ मुसलमान ही नहीं, ईसाई, सिख, जैन, बौध, पारसी, सिंधी सभी के साथ उत्पीड़न और अन्याय हो रहा है, अफवाहों को हथियार बनाकर लिंचिंग जैसे जघन्य कृत्य किए जा रहे हैं।अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की, हरिद्वार धर्म संसद में एक समुदाय विशेष के खिलाफ और छत्तीसगढ़ धर्म संसद में राष्ट्रपिता के बारे में जिस प्रकार की टिप्पणी की गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन बीजेपी के किसी एक नेता ने इसकी तनिक भी निंदा नहीं की, बल्कि बापू को गाली देने वाले कालीचरण को जब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सलाखों के पीछे करवाया तो, मध्य प्रदेश सरकार ही उसके बचाव में कूद पड़ी। जो इस बात का द्योतक है कि, बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश को धर्म के आधार पर बांटने का षड्यंत्र कर रही है।
इसे भी पढ़ें: पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन संबोधित करते हुए बोले स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा ने कसी गुंडाराज पर नकेल
सरदार सतनाम सिंह ने आगे कहा कि, कांग्रेस की विचारधारा हमेशा सबको साथ लेकर चलने की रही है, और हमने कभी धर्म संप्रदाय के आधार पर राजनीति करने की कोशिश नहीं की। बीजेपी हमेशा से ही धर्म संप्रदाय पर आधारित राजनीति करते आई है, उन्होंने कहा की, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, दलित मिलकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अशोक कुमार विश्वकर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
अन्य न्यूज़















