एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (NCB) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने एक संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय दवा तस्करी नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को पकड़ा है। ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ के तहत हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की गई। जांच रिकॉर्ड के अनुसार इस नेटवर्क ने अमेरिका में पांच लाख गोलियों वाले करीब तीन हजार पार्सल भेजे थे।
अमेरिका में उपभोक्ताओं को नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति में शामिल अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी मादक पदार्थ प्रवर्तन प्रशासन (डीईए) के संयुक्त अभियान में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। एनसीबी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन मॉनसून थंडर’ नामक इस अभियान के तहत संघीय एजेंसी ने चार से 13 नवंबर के बीच हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की।
बयान में कहा गया कि छापेमारी की कार्रवाई के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एनसीबी और डीईए के बीच साझा की गई खुफिया जानकारियों के आधार पर की गई। जांच में पाया गया कि यह नेटवर्क कथित तौर पर पूरे अमेरिका में उपभोक्ताओं को नशीले पदार्थ और नशीली दवाओं की आपूर्ति करता था।
बयान के अनुसार, अब तक जांचे गए रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों से पता चलता है कि इस नेटवर्क ने जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच अमेरिका में करीब तीन हजार पार्सल भेजे, जिनमें लगभग पांच लाख टैबलेट थीं।
अन्य न्यूज़













