Odisha: जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियां घायल

Jagannath temple
प्रतिरूप फोटो
ANI

रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घायल लड़कियों को बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुरी। ओडिशा में पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले में रासगोविंदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के लड़के और लड़कियों का 70 सदस्यीय समूह क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया है। ये लड़कियां उसी समूह का हिस्सा थीं। अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी दिन में समुद्र तट पर घूमने गए और घर लौटने की तैयारी करने से पहले शाम को पुरी मंदिर गए थे।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: BSF जवान की बेटी की आपत्तिजनक वीडियो किया प्रसारित, विरोध करने पर सात लोगों ने की हत्या

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर जाने के लिए 22 सीढ़ियां (बाईसी पहाचा) चढ़ते समय लड़कियां भगदड़ जैसी स्थिति में फंस गईं और बेहोश हो गईं। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घायल लड़कियों को बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार करने वाले चिकित्सक ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़