Odisha STF ने मुंगेर के दो तस्कर दबोचे, छह हथियार और कारतूस बरामद

Odisha STF ने मुंगेर के दो तस्कर दबोचे, छह हथियार और कारतूस बरामद
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने बिहार के मुंगेर जिले से राज्य में हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से छह देसी पिस्तौलें, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसटीएफ अब इस पूरे अंतर-राज्यीय नेटवर्क की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है।

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु कुमार लाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के आकाश कुमार सिंह (44) और राजेश शर्मा (45) के रूप में हुई है।

महानिरीक्षक के मुताबिक, एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौलें, कारतूस, 5,600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और रेल टिकट भी बरामद किए हैं। लाल ने कहा , ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार खरीदकर ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आपूर्ति करता है। एसटीएफ इस आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए हथियारों के निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, बिचौलियों और स्थानीय खरीदारों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

’’ आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़