भारत में अबतक कोविड-19 टीके की 132 करोड से अधिक खुराक दी गई : सरकार

Vaccination

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 68 लाख से अधिक (68,63,955) खुराक दी गई। एक दिन में दी गई इन खुराकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है क्योंकि अंतिम आंकड़ों का संकलन देर रात तक होगा।

नयी दिल्ली|  राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार तक देश में 132 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 68 लाख से अधिक (68,63,955) खुराक दी गई। एक दिन में दी गई इन खुराकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है क्योंकि अंतिम आंकड़ों का संकलन देर रात तक होगा।

गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। भारत में एक मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगाने का कार्य शुरू किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़