अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

 Covid-19
ANI

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक उपचाराधीन मरीज है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की संख्या 10,035 है, जबकि 9,905 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक उपचाराधीन मरीज है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की संख्या 10,035 है, जबकि 9,905 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, पुलवामा में अल-बद्र से जुड़े दो आतंकवादी ढेर

कोविड-19 से अभी तक 129 लोगों की मौत हुई है। प्रशासन ने अभी तक 7.23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। केन्द्र शासित प्रदेश में 3.34 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़