कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में शामिल हुए PM मोदी, कहा- जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा

PM Modi
ANI
अभिनय आकाश । Feb 3 2023 5:28PM

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा विलास क्रूज जल्द ही असम पहुंचेगा। इसके यात्री भारत की संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं और उन स्थलों के बारे में जान रहे हैं जहां वे जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस क्रूज पर यात्रियों के माध्यम से असम की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया जानेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के बारपेटा में कृष्णगुरु सेवाश्रम में आयोजित होने वाले विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम पूर्वोत्तर और असम के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यटन इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। बजट 2023 में प्रस्तावित, देश भर के 50 पर्यटन स्थलों को संपूर्ण पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Global Leader Modi: बाइडन, मैक्रों, सुनक कोई नही है टक्कर में, 76% लोगों ने माना- देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा विलास क्रूज जल्द ही असम पहुंचेगा। इसके यात्री भारत की संस्कृति का अनुभव कर रहे हैं और उन स्थलों के बारे में जान रहे हैं जहां वे जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस क्रूज पर यात्रियों के माध्यम से असम की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया जानेगी। कृष्णगुरु जी ने विश्व शांति के लिए हर 12 वर्ष में 1 मास के अखंड नामजप और कीर्तन का अनुष्ठान शुरू किया था। हमारे देश में तो 12 वर्ष की अवधि पर इस तरह के आयोजनों की प्राचीन परंपरा रही है और इन आयोजनों का मुख्य भाव रहा है। आज विकास की दौड़ में जो जितना पीछे है, देश के लिए वो उतनी ही पहली प्राथमिकता है। यानि जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़