International Yoga Day 2022: पीएम मोदी बोले- योग संपूर्ण मानवता के लिए, निरोग जीवन का दे रहा विश्वास

modi on yoga day
Twitter @ BJP
अंकित सिंह । Jun 21 2022 7:06AM

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्नाटक के मैसूर में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भारी संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है। आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: योग की उपयोगिता पहले की तुलना में अब और अधिक बढ़ गयी है

मोदी ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है, #YogaForHumanity. मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और, योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और, योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना का निर्माण करता है।

इसे भी पढ़ें: योग भारत की ओर पूरी दुनिया के लिए एक अमूल्य उपहार : मॉरीशस के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे। उन्होंने कहा कि योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़