प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है : कुमारस्वामी

HD Kumaraswamy
ANI Twitter.
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल देश और युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन है। यह राजनीति की भी सबसे बड़ी समस्या है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया उपदेश है। उन्हें भाजपा की वृद्धि की पृष्ठभूमि का वास्तविक अध्ययन करना चाहिए और फिर भाषण देना चाहिए।’’

बेंगलुरू| जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार द्वारा चलाए जा रहे दलों की आलोचना करना महज एक बहाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘परिवारवादी’ देश में लोकतंत्र के ‘‘सबसे बड़े दुश्मन’’ हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल देश और युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन है। यह राजनीति की भी सबसे बड़ी समस्या है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया उपदेश है। उन्हें भाजपा की वृद्धि की पृष्ठभूमि का वास्तविक अध्ययन करना चाहिए और फिर भाषण देना चाहिए।’’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘यह अब कोई रहस्य नहीं है कि भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के खात्मे के लिए क्या किया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़