प्रियंका ने BJP से पूछा सवाल, क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?

priyanka-gandhi-accuses-bjp-of-disregarding-constitution-in-maharashtra
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने एवं उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें: रामदास आठवले का दावा, भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा में साबित करेगी बहुमत

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।

इसे भी पढ़ें: अजित को शरद पवार का जवाब, कहा- बीजेपी के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं

प्रियंका ने सवाल किया कि क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं? गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़