मछुआरों से राहुल गांधी ने किया संवाद, कहा- मछली पकड़ने के दौरान करना चाहते हैं उनके साथ यात्रा

Rahul

राहुल ने कहा, ‘‘... कुछ चीजें नहीं बोली जा सकती हैं। कुछ अनुभवों का वर्णन नहीं किया जा सकता। इसलिए मुझे आपसे एक मदद की जरूरत है। अगली बार जब मैं यहां आऊंगा, तो मैं मछली पकड़ने वाली नाव में आपके साथ जाना चाहता हूं ताकि आपके अनुभवों को जान सकूं।’’

पुडुचेरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को यहां मछुआरा समुदाय के लोगों से बातचीत की और मछली पकड़ने के दौरान उनकी समस्याओं को समझने के लिए नौका में उनके यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की। केंद्रशासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का अभियान शुरू करने की खातिर यहां आए राहुल ने कहा कि शब्दों के जरिए हर चीज का वर्णन नहीं किया जा सकता है और बेहतर तरीके से समझने के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है। उन्होंने यहां मछुआरे की एक बस्ती की यात्रा के दौरान कहा कि अनुभव का मकसद उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना है क्योंकि प्रश्नों से चीजों का कुछ हद तक ही पता चल सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय युवा कांग्रेस ने ईंधन और रसोई गैस के दामों मे वृद्धि को वापस लेने की मांग की

राहुल ने तालियों के बीच कहा, ‘‘... कुछ चीजें नहीं बोली जा सकती हैं। कुछ अनुभवों का वर्णन नहीं किया जा सकता। इसलिए मुझे आपसे एक मदद की जरूरत है। अगली बार जब मैं यहां आऊंगा, तो मैं मछली पकड़ने वाली नाव में आपके साथ जाना चाहता हूं ताकि आपके अनुभवों को जान सकूं।’’ उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें पुडुचेरी के मछुआरों के मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़