Punjab सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी 'हमारे राम' नाटक, सनातन मूल्यों का होगा प्रसार

Punjab सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी 'हमारे राम' नाटक, सनातन मूल्यों का होगा प्रसार
प्रतिरूप फोटो

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 'हमारे राम' नाटक का मंचन करेगी। इस पहल का उद्देश्य सभ्यतागत मूल्यों को बढ़ावा देना और सनातन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाना है।

चंडीगढ़, तीन अगस्त पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘‘हमारे राम’’ नाटक का आयोजन करेगी और ‘‘सनातन’’ के संदेश को आम जनता तक पहुंचाएगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से सभ्यतागत मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिसमें भगवान राम के शाश्वत आदर्शों को दिखाया जाएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान सरकार ने अतीत की किसी भी सरकार की तुलना में ‘सनातन धर्म’ के लिए अधिक काम किया है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने-अपने धर्मों का पालन करने की लोगों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे राम’’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से युवाओं से काफी प्रशंसा मिली है और अब मान सरकार इसे पंजाब के लोगों तक पहुंचाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस नाटक के मंचन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़