Rajasthan Paper Leak: CM अशोक गहलोत बोले- हमने अपराधियों और मास्टरमाइंड पर हुई कार्रवाई, UP-MP में क्या हो रहा

Ashok Gehlot
ANI
अंकित सिंह । Jan 17 2023 12:41PM

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर पेपर लीक हुए हैं तो राजस्थान ही पहला राज्य है जिसने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दे रही है लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि सरकार को श्रेय मिले। इन्हें देखना चाहिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है।

राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक मामला लगातार बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा जबरदस्त तरीके से अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ हमलावर है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी पेपर लीक मामले को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दी हैं। हालांकि, अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाब दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो लोग भी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इस तरह के मामले को लेकर क्या हो रहा है?

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सचिन पायलट के निशाने पर फिर अशोक गहलोत! पेपर लीक मामले में कर दी यह मांग

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर पेपर लीक हुए हैं तो राजस्थान ही पहला राज्य है जिसने इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 3 लाख से ज्यादा नौकरियां दे रही है लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि सरकार को श्रेय मिले। इन्हें देखना चाहिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर अधिकारियों और नेताओं के नाम उनके द्वारा (विपक्ष) लिए जा रहे हैं, इसमें कोई अधिकारी या नेता शामिल नहीं है। हमने परीक्षा पेपर लीक करने वाले गिरोह का पता लगाया। मुक्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान एकमात्र राज्य है जहां पेपर लीक मामले में अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया और कड़ी कार्रवाई की गई। 

इसे भी पढ़ें: मुर्मू के पैर छूने की कोशिश करने वाली राजस्थान की इंजीनियर निलंबित

गहलोत ने कहा कि एक सरकार और क्या कर सकती है... विपक्ष को यह नहीं दिखता कि यूपी और अन्य राज्यों में क्या हो रहा है। यह लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पेपर लीक मामले में अपराधियों और मास्टरमाइंड पर कार्रवाई की है, नेताओं को नाम बताना चाहिए (पेपर लीक मामले में), हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उन्हें बख्शेंगे नहीं। वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के युवाओं की आकांक्षाएं हैं। बार-बार होने वाली घटनाएं (पेपर लीक की) दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छोटे-छोटे अपराधियों को पकड़ा जाना अच्छा है लेकिन बड़ी मछलियों को भी पकड़ा जाना चाहिए। हमें लोगों का विश्वास बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़