Karnataka Election 2023: चित्रदुर्ग में प्रियंका का रोड शो, लोगों से पूछा- यहां से किसे उखाड़ना है?

Priyanka
ANI
अभिनय आकाश । Apr 26 2023 4:54PM

प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि ठेकेदारों को किसने परेशान किया? पदों के लिए कमीशन की मांग कौन करता है? यहां से किसे उखाड़ना है?... इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों, अपने राज्य, अपनी शान के लिए वोट दें।

कर्नाटक चुनाव करीब है, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 25 और 26 अप्रैल को राज्य में पार्टी के प्रचार में शामिल होने के लिए प्रदेश में हैं। अपने कर्नाटक दौरे के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चित्रदुर्ग में रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 40% सरकार किसकी सरकार है? सारे घोटाले किसने किए? पीएसआई घोटाला किसने किया?

इसे भी पढ़ें: Karnataka: अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख करेगी कांग्रेस, जानें क्या है पूरा मामला

प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि ठेकेदारों को किसने परेशान किया? पदों के लिए कमीशन की मांग कौन करता है? यहां से किसे उखाड़ना है?... इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों, अपने राज्य, अपनी शान के लिए वोट दें।

इसे भी पढ़ें: 'अपने खून से लिखकर दे सकता हूं कि...', येदियुरप्पा ने शेट्टार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने दिया यह जवाब

इससे पहले श्रृंगेरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या कर्नाटक के बेटे-बेटियां अपने प्रदेश को नहीं चला सकते। उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि जिस तरह से 1978 में चिकमगलूर के लोगों ने इंदिरा गांधी को यह आत्मविश्वास दिया था कि जनता उनके साथ है, उसी तरह का आत्मविश्वास देश के लोग राहुल गांधी को भी देंगे। प्रियंका गांधी ने यहां एक चुनावी सभा में कर्नाटक की सरकार पर 1.5 लाख करोड़ रुपये की लूट का आरोप लगाया और लोगों का आह्वान किया कि वे कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि उनके हित में काम हो सके।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़