मोदी के दौरे से पहले सिसोदिया बोले- गुजरात के कुछ स्कूलों में छात्रों के लिए डेस्क नहीं, खराब स्थिति में शौचालय

आम आदमी पार्टी (आप) के मनीष सिसोदिया ने राज्य के स्कूलों के अपने दौरे की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं जिनमें बच्चे कक्षाओं में फर्श पर बैठे दिखाई देते हैं। सिसोदिया ने पिछले हफ्ते गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी के गृहनगर एवं भावनगर विधानसभा क्षेत्र में दो सरकारी स्कूलों का दौरा किया था।
उपमुख्यमंत्री का ट्वीट मोदी के एक ट्वीट के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सोमवार को गुजरात में विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे। मोदी ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे का विवरण साझा करते हुए रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था, कल गुजरात पहुंचने पर, मैं विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करूंगा। मैं उन लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा जो शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए सिसोदिया ने कहा, प्रधानमंत्री! विद्या समीक्षा केंद्र के आधुनिक केंद्र से आप इन स्कूलों की तस्वीर नहीं देख सकते हैं, जहां बैठने के लिए डेस्क नहीं है... शौचालय टूटे हैं ... मैंने व्यक्तिगत रूप से गुजरात के शिक्षा मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे स्कूल देखे हैं।प्रधानमंत्री जी! विद्या समीक्षा केंद्र के मॉडर्न सेंटर से शायद इन स्कूलों की तस्वीर आपको न दिखें जहां बैठने के लिए डेस्क नहीं है, मकड़ी के जाले ऐसे लगे हैं जैसे बंद कबाड़ख़ानों में होते हैं, टॉयलट टूटे पड़े हैं… मैंने खुद गुजरात के शिक्षामंत्री के क्षेत्र में ऐसे स्कूल देखे हैं https://t.co/sEiCJvFsRw pic.twitter.com/YjRYVAjjqT
— Manish Sisodia (@msisodia) April 18, 2022
इसे भी पढ़ें: हिमाचल सरकार केजरीवाल शासन की कर रही नकल, सिसोदिया बोले- सता रहा हार का डर
भावनगर के स्कूलों का दौरा करने के बादसिसोदिया ने दावा किया था कि इन स्कूलों की हालत खराब है और अतिथि शिक्षक उन्हें हर महीने नवीनीकृत होने वाले वेतन पर प्रबंधित कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अपने दौरे के दौरान शिक्षा के दिल्ली मॉडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 27 वर्षों में सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए बहुत कम काम किया है।
अन्य न्यूज़














