सुनील जाखड़ की चुगलखोरों वाली टिप्पणी पर बरसे दिग्विजय सिंह, RSS पर भी साधा निशाना

Digvijay Singh
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुनील जाखड़ की चापलूसी वाली टिप्पणी पर कहा कि उन्हें इतना समय लगा समझने में... इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ओबीसी को हमारा पूरा-पूरा समर्थन है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को बड़ी राहत देते हुए फैसला सुनाया था।

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सुनील जाखड़ पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इतना ज्यादा समय लगा समझने में... दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुनील जाखड़ ने 'चुगलखोरों वाली' टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में चापलूसों और चुगलखोरों की चलती है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद जयपुर में भाजपा का मंथन, जेपी नड्डा बोले- कारगर रही बैठक, आगामी योजनाएं बनाई गईं 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुनील जाखड़ की चापलूसी वाली टिप्पणी पर कहा कि उन्हें इतना समय लगा समझने में... इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ओबीसी को हमारा पूरा-पूरा समर्थन है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को बड़ी राहत देते हुए फैसला सुनाया था कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के तहत निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

वहीं ज्ञानवापी मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, रुपए का अवमूल्यन हो रहा है, मोदी जी का ग्राफ गिरता जा रहा है तो वो क्या करेंगे ? आरएसएस का जब से जन्म हुआ आज तक क्या किया, केवल नफरत ही तो फैलाई है, आज भी वही कर रहे हैं। 

क्या बोले थे सुनील जाखड़ ?

सुनील जाखड़ ने कहा था कि आप नोटिस देकर सुनील को पदों से उतारकर सुनील की आवाज़ नहीं बंद कर सकते। हम कांग्रेस की विचारधारा से बंधे हुए थे, राष्ट्रवाद की विचारधारा आज भी मेरे अंदर है। वो (कांग्रेस) भटक गए तो भेड़ तो हैं नहीं कि पीछे चले जाएंगे। उन्होंने कहा था कि ये कठिन फैसला लेना पड़ा। 50 साल का नाता निभाकर एक नए घर में जाना...क्योंकि राष्ट्रवाद सबसे बड़ा है। मेरी निष्ठा देश के साथ है। मैंने ठोक के कहा कि आप जो कर रहे हैं ग़लत है। सुधरने की जगह उन्होंने प्रयास किया कि सुनील को पदों से हटाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई को लेकर चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी 

उन्होंने कहा था कि आज वहां (कांग्रेस) पर जिन लोगों की चलती है वो चापलूस लोग हैं, चुगलखोर लोग हैं...इसी महारथ के चलते 30 साल से राज्यसभा में बैठे हैं। पंजाब में पैर दिए बिना पंजाब की राजनीति यहां से चला रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़