जिस धार्मिक स्थल से पत्थर बरसे उन्हें सरकार को अधिग्रहित करना चाहिए : रामेश्वर शर्मा

throwing stones
दिनेश शुक्ल । Jan 2 2021 7:47PM

उन्होंने कहा कि उज्जैन एवं इंदौर में रामभक्तों पर की गयी पत्थरबाजी की घटना निंदनीय एवं असहनीय है। शर्मा ने शासन एवं प्रशासन द्वारा घटना को अंजाम देने वालो के घरों को जमीनदोज किये जाने के लिए बधाई दी। शर्मा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्ती ने निपटा जाएगा।

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शहरों में धार्मिक जुलूसों पर हो रहे पथराव की घटना पर विधानसभा के प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि, जुलूसों पर पत्थर फेंकने वालों का इलाज होगा। सरकार क़ानून बनाएगी की जिस जगह से पत्थर फेंके गए है, उसे अधिग्रहीत करे और नेस्तनाबूद कर दे। रामेश्वर शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भोपाल हुजूर विधानसभी सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी है। 

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर और मुंबई के बीच उड़ेगा भर सकता है बोइंग विमान, नए टर्मिनल के लिए तैयारियाँ शुरू

रामेश्वर शर्मा शाजापुर जिले के अकोदिया पहुँचे थे जहाँ उन्होंने उज्जैन में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने निकले लोगों पर धर्म विशेष द्वारा की गयी पत्थर बाजी के संबंध में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन एवं इंदौर में रामभक्तों पर की गयी पत्थरबाजी की घटना निंदनीय एवं असहनीय है। शर्मा ने शासन एवं प्रशासन द्वारा घटना को अंजाम देने वालो के घरों को ज़मीदोज़ किये जाने के लिए बधाई दी। शर्मा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्ती ने निपटा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: पुलिस थाने में उपद्रव करने वाले 125 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कश्मीर के पत्थरबाजों का भी समर्थन करती थी, परंतु अब वहाँ भी पत्थर बाजी बंद है। मध्य प्रदेश में भी इस तरह की घटनाओं को सख्ती से निपटा जाएगा। शर्मा ने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों से बारातों, धार्मिक यात्राओं, रैलियों पर पत्थरबाजी की जाती है, ऐसे स्थलों का शासन द्वारा अधिग्रहण करने के कानून पर विचार किया जाना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़