युवती के साथ 2 दिन तक किया बलात्कार, आरोपी ने जहर खिलाकर युवती को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की आत्महत्या

A girl raped in rewa
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Feb 16 2022 3:17PM

रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दो दिन तक जंगल मे रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद में आरोपी ने लड़की को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत हो गई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक किशोरी की रेप के बाद हत्या  कर दी गई है और इसके बाद में आरोपी ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। रेप और जहर खिलाने के बाद पीड़ित लड़की को आरोपी ने अस्पताल भिजवा दिया था। वहां मृत्यु से पहले लड़की ने अपने पिता को सारी बात बताई है।

दरअसल रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दो दिन तक जंगल मे रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद में आरोपी ने लड़की को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:67 मरीजो की आंखों की रोशनी छीनने वाले डॉक्टर की रुकी पेंशन, 7 साल पहले बुजुर्गो को किया था अंधा 

जानकारी के मुताबिक सीधी जिले में रहने वाली 16 साल की लड़की अपनी बुआ के घर घूमने रीवा आई थी। वो बुआ के घर से बाहर निकलकर कुछ सामान खरीद रही थी। तभी एक बोलेरो वाहन में सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले गए।

जिसके बाद गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन लोग थे। जंगल में एक आरोपी ने दो दिन तक उसके साथ रेप किया। लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी तो आरोपी ने उसे जहर पिला दिया। उसके बाद उसी गाड़ी से सीधी के जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी। इस घटना के बाद आरोपी ने भी जहर पीकर अपनी जान दे दी। 

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसे है इंदौर के 20 छात्र, वीडियो वायरल कर दी अपनी जानकारी 

यह घटना 11 फरवरी की है। और लड़की जब लौटी नहीं तो परिवार वालों ने इसकी शिकायत हनुमना थाने में कर दी। जब उन्हें लड़की के अपहरण की खबर मिली तो उसने डायल 100 को सूचना दी। लेकिन पुलिस आधे रास्ते से ही लौट वापस लौट आई।

युवती के परिवार का आरोप है कि उन्होंने बहरी थाने की पुलिस से मदद मांगी। लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की  परिवार के लोग भागे भागे सीधी अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। और इलाज के दौरान उसने कल दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:एमपी बोर्ड परीक्षा को लेकर लागू रहेगी धारा-144, 104 केंद्रों पर होएंगी परीक्षा 

मृत्यु से पूर्व पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि हटवा गांव के जीवेंद्र सिंह चौहान और गोड़ाही गांव के अभयराज यादव ने उसका अपहरण किया। जिसके बाद में उसे हटवा के जंगल में लाकर जीवेंद्र सिंह ने लगातार दो दिन तक रेप किया। उसने जब पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो जीवेन्द्र ने उसे जहर पिला दिया। ड्राइवर उसे अस्पताल के बाहर ही छोड़कर भाग गया। लड़की ने खुद ही अंदर जाकर डॉक्टरों को आप बीती सुनाई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़