एक और उपलब्धि हुई दर्ज ! टीकाकरण के मामले में हिन्दुस्तान के 5 राज्यों ने दुनिया के 5 बड़े ताकतवर देशों को पछाड़ा

Corona vaccine.jpg

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जिस रफ्तार के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण अभियान चल रहा है वह दुनिया के कई देशों की तुलना में काफी ज्यादा है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है।

नयी दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच में देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.73 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 64,49,552 खुराक दी गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से जोखिम वाली आबादी के बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण जरिया है। उच्च स्तर पर टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जाती है।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जिस रफ्तार के साथ देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण अभियान चल रहा है उसने दुनिया के कई ताकतवरों देशों को पछाड़ दिया है।इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना टीकाकरण में सहायता मुहैया कराने के लिए बाइडेन प्रशासन ने की सेवा इंटरनेशनल की सराहना 

उत्तर प्रदेश बनाम अमेरिका

उत्तर प्रदेश में रोज 11.73 लाख से अधिक खुराक दी जा रही है। यह अमेरिका में रोजाना लग रही खुराक से काफी ज्यादा है। दरअसल, अमेरिका में रोजाना 8.07 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है।

गुजरात बनाम मैक्सिको

गुजरात में रोजाना 4.80 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है। यह मैक्सिको में लगने वाली रोजाना 4.56 लाख खुराक से कहीं अधिक है।

कर्नाटक बनाम रूस

कर्नाटक में रोजाना 3.82 लाख खुराक लग रही है। जबकि रूस में 3.68 खुराक ही लगाई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ 5वां टेस्ट मुकाबला रद्द होने के बाद बढ़ा विवाद ! ECB ने ICC को लिखा पत्र 

मध्य प्रदेश बनाम फ्रांस

मध्य प्रदेश में टीकों की 3.71 लाख खुराक रोज दी जा रही है, जबकि फ्रांस में यह संख्या 2.84 लाख ही है।

हरियाणा बनाम कनाडा

हरियाणा में रोजाना 1.52 लाख खुराक लगाई जा रही है। जबकि कनाडा में टीकाकरण की रोजाना संख्या काफी कम है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां पर एक दिन में महज 85 हजार खुराक ही लग रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़