जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने का यही वक्त है, वरना देर हो जाएगी : पर्यावरण मंत्री

प्रतिरूप फोटो
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 26 2021 4:50AM
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने रियाद में हुए ‘मिडिल ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव सम्मिट’ में कहा कि सभी देशों को साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन पर आगामी 26वें कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी26) को सफल बनाने के लिए काम करना चाहिए।
नयी दिल्ली| केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या पर ठोस कदम उठाने का यही समय है, वरना बहुत देर हो जाएगी।
रियाद में हुए ‘मिडिल ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव सम्मिट’ में मंत्री ने कहा कि सभी देशों को साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन पर आगामी 26वें कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी26) को सफल बनाने के लिए काम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है, दलित अधिकारी को निशाना बनाना सही नहीं: मंत्री
मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मिडिल ईस्ट ग्रीन इनिशिएटिव सम्मिट 2021, में कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को लेकर ठोस कदम उठाने का समय आ गया है, वरना बहुत देर हो जाएगी। विकास के चरण, प्रति व्यक्ति आय, ऐतिहासिक जिम्मेदारी, हिस्सेदारी और सीबीडीआर-आरसी किसी भी समेकित वैश्विक कार्रवाई में महत्वपूर्ण हैं।’’
उन्होंने कहा कि देशों को साथ मिलकर सीओपी26 को सफल बनाने के लिए काम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: सरकारी भूमि पर बनी धार्मिक संरचनाओं को ढहाने से रोकने वाला कानून लागू हुआ
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़