ओडिशा में कोविड-19 के तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 128 हुई

Covid-19

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल से आए थे। उनके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 128 हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जाजपुर जिले के सवंदेनशील कतिकता इलाके में 18 वर्षीय एक युवती और 56 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं। वहीं संक्रमित पाए गए 65 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के कोई लक्ष्ण नहीं थे, लेकिन जांच में वह संक्रमित मिला। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल से आए थे। उनके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में हालात काबू में, लेकिन अगले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण: पटनायक 

जिला अधिकारियों ने बताया कि तीन नए मामले आने के बाद जाजपुर जिले में कोविड-19 के मामले अब बढ़कर 22 हो गए हैं। अधिकारियों ने बातया कि ओडिशा में बुधवार को 2,588 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अभी तक 31,696 लोगों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 128 में से 88 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 39 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी से दी गई है और एक की जान चली गई थी।

इसे भी देखें : Coronavirus के 6 नये लक्षणों की हुई पहचान, गौर से देखें यह खास रिपोर्ट  

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़