जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये एक पुलिसकर्मी शहीद

Jammu and Kashmir

श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक पर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने शनिवार रात गोलीबारी की।

इसे भी पढ़ें: BSF को सांबा में मिली सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया था

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दोबारा गोलीबारी की, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी।

इसे भी पढ़ें: BSF को सांबा में मिली सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया थ

उन्होंने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था और आज सुबह गोलीबारी दोबारा शुरू हुयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक बाबू राम इस अभियान में शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़