Shahjahanpur में ट्रैक्टर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक अन्य घायल

Shahjahanpur में ट्रैक्टर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक अन्य घायल
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के दल को पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कांट थाना क्षेत्र के जमौर में बुधवार शाम को हुआ, जिसमें एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के दल को बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ यात्रा में शामिल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से पैदल कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों का दल जब कांट थाना क्षेत्र के जमौर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे कांवड़ियों के एक ट्रैक्टर ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में नीतीश कुमार (14) और प्रदीप कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंगवार (23) घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों मृतक कांवड़ नहीं उठा रहे थे और कांवड़ियों के साथ चल रहे थे।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि नीतीश और प्रदीप को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल राहुल गंगवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़