वंदे भारत मिशन के तहत साढ़े नौ लाख भारतीय विदेश से लाए गए वापस

air india

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘वंदे भारत अभियान में हम दस लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं। फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है।

नयी दिल्ली। भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के उद्देश्य से चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को इस अभियान की शुरुआत की गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘वंदे भारत अभियान में हम दस लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं। फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है।

इसे भी पढ़ें: चीन संग तनाव के बीच अरुणाचल में LAC पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल नरवणे, सैन्य तैयारियों का लिया जायजा

’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक इस अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीय घर आ चुके हैं। वर्तमान में हम अभियान के पांचवें चरण में हैं। यह अभियान एक अगस्त को शुरू हुआ था।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय दूतावासों से आई मांग के आधार पर 60 और उड़ानों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस महीने उड़ानों की संख्या बढ़कर 746 हो गई। उन्होंने कहा कि इस चरण में विदेश में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़